लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने 171 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, भाजपा 20 तो पीएमके 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:27 IST

Open in App

चेन्नई, मार्च 10 तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 171 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। पार्टी ने ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को फिर से टिकट दिया है।

इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा 20 सीटों पर तो पीएमके 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

अन्नाद्रमुक ने पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी कुल 177 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसके गठबंधन सहयोगी 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी ने पांच सीटें स्थानीय संगठन को दी हैं लेकिन उसके उम्मीदवार अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के 30 सदस्यीय कैबिनेट के 27 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है।

2021 के विधानसभा चुनाव अन्नाद्रमुक के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के निधन के बाद यह पहला चुनाव है। उनके नेतृत्व में पार्टी को 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी।

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 12 मार्च को शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी।

उम्मीदवारों की सूची में जी भास्करन, निलोफर कफील और एस वलरमाती जैसे मंत्रियों के नाम नहीं हैं।

नौ और सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है, क्योंकि उनपर तमिल मनिला कांग्रेस और छोटे सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लंबित है।

अन्नाद्रमुक ने कम से कम 72 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है जबकि 44 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

पूर्व मंत्रियों और राज्यसभा सदस्यों केपी मुनुसामी और आर वैतीलिंगम को टिकट दिया गया है।

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए छह अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होना है।

विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल और मंत्री एसपी वेलुमणि, पी तंगमणि, केए सेंगोत्तैयन समेत कई मंत्रियों के नाम पहली सूची में थे।

भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें कन्याकुमारी जिले की नागेरकोइल, कोलाचेल और विलावंकोदे सीट शामिल हैं। इसके अलावा भगवा दल तिरुवन्नमलई और कोयंबटूर दक्षिण सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारेगा।

वहीं, पीएमके 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इस बीच पीएमके ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, पीएमके प्रमुख जीके मणि पेन्नागाराम से चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए