लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने निर्माण सामग्री के बढ़ते दाम का मुदा उठाया, तमिलनाडु सरकार नया सीमेंट ब्रांड लायेगी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:05 IST

Open in App

चेन्नई, 23 अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अहम निर्माण सामग्री अवयव सीमेंट की बढ़ती कीमत के मद्देनजर नया सीमेंट ब्रांड ‘वालिमाई’ शुरू करेगी ।

विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सीमेंट समेत निर्माण सामग्री के बढ़ते दाम का मुद्दा उठाया है और सत्तारूढ़ द्रमुक को याद दिलाया कि उसने छह अप्रैल के विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में आने पर उनकी सस्ती कीमत सुनिश्चित करने का वादा किया था।

अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक और विधानसभा में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि इस साल जनवरी और जून के बीच सीमेंट , एम सैंड, ईंट आदि के मूल्य बहुत बढ़ गये। उन्होंने कहा कि फलस्वरूप बिल्डरों ने निर्माण लागत बढ़ा दी है।

उद्योग मंत्री थंगम थेन्नारासू के कार्यालय से जारी बयान में कहा गय है कि सरकार ने सरकारी तमिलनाडु सीमेंट कोरपोरेशन लिमिटेड (टानसेम) के तहत सीमेंट का उत्पादन एवं वितरण बढ़ाने के लिए कदम उठाये हैं।

बयान में कहा, ‘‘टानसेम एक या दो सप्ताह में वालिमाई नाम से नया सीमेंट लाने जा रही है।’’

मंत्री ने कहा कि पहले से ही टानसेम का आरसू सीमेंट खुले बाजार में उपलब्ध है और वालिमाई के आने से , जिसकी प्रारंभिक चरण में प्रतिमाह 30000 मीट्रिक टन उत्पादन करने की योजना है, से उसके दाम और घटेंगे।

बयान के अनुसार वालिमाई सस्ता एवं उत्तम उत्पाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग