लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक विधायक ने तमिलनाडु में मंदिर निर्माण के लिए दिया 3.16 करोड़ रूपये का दान

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:12 IST

Open in App

तिरुपति, छह फरवरी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के सदस्य और अन्नाद्रमुक के विधायक आर कुमारगुरु ने शनिवार को तिरुमला में भगवान वेंकेटेश्वर के मंदिर को 3.16 करोड़ रूपये का दान दिया।

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने बताया कि विधायक ने बोर्ड से इस धनराशि से तमिलनाडु में उनके निर्वाचन क्षेत्र उलूंडुरपेट्टई में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का एक मंदिर बनाने का अनुरोध किया है ।

रेड्डी ने बताया कि विधायक ने मंदिर निर्माण के वास्ते चार एकड़ जमीन के कागज भी दिये हैं।

उन्होंने बताया कि शुभ दिन निर्धारित करने के बाद मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी । उनके अनुसार विधायक ने इस मंदिर के लिए पिछले साल 25 दिसंबर को भी एक करोड़ रूपये का चंदा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं