लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक विधायक और हैदराबाद के श्रद्धालु ने तिरुपति मंदिर को दिया 2.62 करोड़ रुपये का दान

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:37 IST

हैदराबाद के इंद्र कुमार ने 1.62 करोड़ रुपये का दान दिया है और टीटीडी से अनुरोध किया है कि 1.08 करोड़ की राशि टीटीडी द्वारा गरीबों की शिक्षा के लिए संचालित विद्यादान न्यास को दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकुमारगुरु इसके लिए पहले ही पांच एकड़ भूमि की पेशकश कर चुके हैं।मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी को आज सुबह सौंपा।

तिरुपतिः तमिलनाडु और तेलंगाना के दो श्रद्धालुओं ने वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर को कुल 2.62 करोड़ रुपये का दान किया है। मंदिर के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दानराशि में टीटीडी बोर्ड के सदस्य एवं अन्नाद्रमुक विधायक आर कुमारगुरु ने एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मंदिर के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुमार गुरु ने मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से अनुरोध किया है कि इस राशि का उपयोग तमिलनाडु में उनके विधानसभा क्षेत्र उलुंडुरपेट्टाई में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनवाने में किया जाए।

उन्होंने बताया कि कुमारगुरु इसके लिए पहले ही पांच एकड़ भूमि की पेशकश कर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के इंद्र कुमार ने 1.62 करोड़ रुपये का दान दिया है और टीटीडी से अनुरोध किया है कि 1.08 करोड़ की राशि टीटीडी द्वारा गरीबों की शिक्षा के लिए संचालित विद्यादान न्यास को दिया जाए जबकि शेष राशि गरीबों के स्वास्थ्य के लिए बने प्राणदान न्यास को देने का अनुरोध किया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों दानदाताओं ने अलग-अलग दान की राशि का डिमांड ड्राफ्ट टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष सुब्बा रेड्डी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी को आज सुबह सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया