लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:27 IST

Open in App

चेन्नई, 23 दिसंबर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन के बेटे व पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस महानिदेशक जेके त्रिपाठी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

अन्नाद्रमुक ने उदयनिधि पर चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण से सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता और पूर्व विधायक आरएम बाबू मुरुगवेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उदयनिधि ने मंगलवार को कडलुर जिले के कत्तुमन्नरकोइल में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उनकी सरकार के खिलाफ ‘अनुचित और अपमानजनक भाषा’ का इस्तेमाल किया।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं लेकिन पार्टियों ने अभी से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

अन्नाद्रमुक के विधि प्रकोष्ठ में संयुक्त सचिव की भी जिम्मेदारी निभा रहे मुरुगवेल ने मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तमिल भाषा में इस्तेमाल कुछ शब्दों को रेखांकित करते हुए आरोप लगाया है कि वह नफरती भाषण था और सार्वजनिक शांति को भंग करने वाला था।

उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने तंजौर जिले में अपने प्रचार के दौरान शीर्ष पुलिस अधिकारी का नाम लेकर उन्हें ‘धमकाया’ जो सरकारी अधिकारी को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने से रोकने जैसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह