लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक नेतृत्व में तकरार से जयललिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में खलल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:49 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख जयललिता की पुण्यतिथि पर रविवार को यहां हुए कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व पर दावा केंद्र बिंदु में रहा। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी का नेतृत्व कर रहे ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने कहा कि यह ‘किला’ है जिसे कोई भी नहीं हिला सकेगा।

वी. के. शशिकला के समर्थकों ने उन्हें जयललिता का ‘राजनीतिक वारिस’ बताया और उनके भतीजा टीटीवी दिनाकरण नीत अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) ने लोकतांत्रिक तरीके से अन्नाद्रमुक को हासिल करने का संकल्प जताया।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब दिनाकरण के समर्थकों ने के. पलानीस्वामी सहित अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं का कथित तौर पर घेराव करने का प्रयास किया। साथ ही दिनाकरण के समर्थकों और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष भी हुआ जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। उस वक्त पुलिसकर्मियों ने उनमें से कुछ को वहां से अलग हटाया।

ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता जयललिता के स्मारक पर इकट्ठा हुए और ‘‘बांटों एवं राज करो के षड्यंत्र के माध्यम से दुश्मनों’’ को नहीं जीतने देने की बात कही। पनीरसेल्वम द्वारा इस मौके पर अन्नाद्रमुक की प्रतिज्ञा को पढ़ा गया जिसे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोहराया।

पार्टी ने प्रतिज्ञा में कहा कि अन्नाद्रमुक एक किले की तरह है जिसे कोई भी नहीं हिला सकता चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों नहीं हो। इसमें पार्टी को एकजुट रखने एवं उसकी रक्षा करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो