लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक नेता वेलुमणि ने द्रमुक पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:06 IST

Open in App

कोयंबटूर, 17 दिसंबर तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक के सचेतक एस पी वेलुमणि ने शुक्रवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ द्रमुक पर मुख्य विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया।

द्रमुक के खिलाफ यहां करीब 10,000 पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वेलुमणि ने कहा कि अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्रियों पर झूठे मामले थोपे जा रहे हैं और राजनीतिक प्रतिशोध के लिए उनके परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान द्रमुक सरकार द्वारा बमुश्किल कुछ चुनावी वादों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान कोयंबटूर जिले में अभूतपूर्व विकास देखा गया था।

मेडिकल में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से नीट को लेकर आत्महत्या नहीं करने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने 7.5 प्रतिशत आरक्षण आवंटित किया था और द्रमुक सरकार ने नीट में इसे लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

वेलुमणि ने पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट घटाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं