चंद लोगों की मर्जी से चल रही है अन्नाद्रमुक, जल्द बदलेगी स्थिति : शशिकला

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:33 IST2021-12-02T21:33:28+5:302021-12-02T21:33:28+5:30

AIADMK is running on the will of few people, situation will change soon: Sasikala | चंद लोगों की मर्जी से चल रही है अन्नाद्रमुक, जल्द बदलेगी स्थिति : शशिकला

चंद लोगों की मर्जी से चल रही है अन्नाद्रमुक, जल्द बदलेगी स्थिति : शशिकला

चेन्नई, दो दिसंबर अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी कुछ लोगों की जरुरतों के लिए काम कर रही है और कहा कि यह स्थिति जल्द ही बदल जाएगी।

ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक द्वारा दोनों नेताओं के पदों को मजबूत करने के लिए अपने उपनियमों में बदलाव किए जाने के एक दिन बाद अपने बयान में शशिकला ने कहा कि वह हर पार्टी कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी।

पनीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के समन्वयक हैं जबकि पलानीस्वामी संयुक्त समन्वयक हैं।

शशिकला ने कहा कि पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अन्नाद्रमुक को उसके गौरवशाली दिनों में वापस देखने की उम्मीद में जी रहे हैं।

शशिकला ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘आपकी उम्मीदें बेकार नहीं जाएगी। थको मत और बहादुर बनो। हम जल्द ही उस संगठन को सुधारेंगे जो कुछ लोगों की जरूरतों और सनक पर काम कर रहा है। हम पार्टी को दोबारा उसके समर्थकों के लिए सहज बना देंगे। हम हमारे नेताओं (दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता) द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के सपनों को चकनाचूर कर देंगे।’’

गौरतलब है कि शशिकला खुद के अन्नाद्रमुक की महासचिव होने का दावा करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AIADMK is running on the will of few people, situation will change soon: Sasikala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे