लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ‘बड़े भाई’ की भूमिका में है: मुनुसामी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 17:33 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसम्बर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने अपनी सहयोगी भाजपा को रविवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह तमिलनाडु में सेंध नहीं लगा सकती है। इसके साथ ही पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने और सत्ता बरकरार रहने की स्थिति में भगवा दल को सरकार में शामिल करने की संभावना से इनकार कर दिया।

अन्नाद्रमुक ने यहां अपनी पहली चुनावी रैली में संकेत दिया कि भाजपा को चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए के पलानीस्वामी की उम्मीदवारी का समर्थन करने और सरकार में उसकी (भाजपा) गैर-भागीदारी जैसी शर्तों को मानना चाहिए और यदि नहीं तो उसे 2021 के अपने चुनावी विकल्पों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

अन्नाद्रमुक की शीर्ष नेता जे जयललिता और द्रमुक नेता एम करूणानिधि के निधन का जिक्र करते हुए वरिष्ठ नेता और अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक के पी मुनुसामी ने कहा कि ऐसे नेताओं की अनुपस्थिति में ‘कई’ पार्टियां तमिलनाडु में राजनीतिक प्रवेश करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राष्ट्रीय दलों, ‘‘अवसरवादियों, विश्वासघातियों और एक भीड़’’ ने द्रविड़ संगठनों पर दोषारोपण किया कि उन्होंने राज्य के 50 साल के शासन में तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया।

मुनुसामी ने हैरानी जताई कि अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ अक्षमता का आरोप कैसे लगाया जा सकता है और वह भी तब जब केंद्र ने तमिलनाडु को कई क्षेत्रों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इतने पुरस्कार दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य में समग्र अवसंरचना और सुविधाएं हैं, चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य सुविधाएं हों।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ हासिल करने वाली ऐसी सभी ताकतों को समझना चाहिए कि तमिलनाडु उन्हें समर्थन नहीं देगा क्योंकि द्रविड़ विचारधारा राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र का आधार है।

मुनुसामी ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में की।

पन्नीरसेल्वम के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता मुनुसामी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि भाजपा तमिलनाडु में अकेले सफल नहीं हो सकती है और अन्नाद्रमुक पर बहुत अधिक निर्भर है।

उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा को यह स्वीकार करना चाहिए कि अन्नाद्रमुक वरिष्ठ सहयोगी है और उसे पलानीस्वामी की उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए या वह 2021 के चुनावों के लिए अपने चुनावी विकल्पों पर पुनर्विचार कर सकती है।

हालांकि मुनुसामी ने सीधे तौर पर भाजपा का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि यह संदेश केंद्र सरकार का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय पार्टी के लिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय पार्टी हो या राज्य पार्टी... सरकार का नेतृत्व अन्नाद्रमुक करेगी। गठबंधन सरकार की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि कोई भी राजनीतिक दल एक गठबंधन सरकार के विचार के साथ गठबंधन की व्यवस्था के लिए आगे आता है, तो कृपया उन्हें इसके बारे में सोचने दें।’’

वरिष्ठ नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाजपा के अलावा पीएमके समेत अन्य घटक दल भी हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को यहां स्पष्ट रूप से यह कहने से इनकार कर दिया था कि क्या अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी के संबंध जारी हैं या भाजपा ने पलानीस्वामी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO