लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने असंतुष्ट विधायक तथा पूर्व मंत्री को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:21 IST

Open in App

चेन्नई, 19 मार्च तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने पेरुनदुरई से विधायक तथा पूर्व मंत्री 'थोप्पु' एनडी वेंकटचलम को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने के बावजूद नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अन्नाद्रमुक के दो शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम तथा के पलानीस्वामी ने वेंकटचलम के निष्कासन की घोषणा की। वह सत्तारूढ़ दल के दूसरे विधायक हैं जिन्हें ऐसी ही गतिविधियों के लिये निष्कासित किया गया है।

वेंकटचलम ने टिकट नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इरोड जिले की पेरुनदुरई सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था।

पार्टी ने इससे पहले सत्तूर सीट से विधायक एम एस आर राजा वर्मन को 11 मार्च को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जो टिकट नहीं मिलने के कारण टीटीवी दिनाकरण की पार्टी एएमएमके में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो