लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:51 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जून तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में सरकार से कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के वास्ते बच्चों के लिये एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था करने को कहा ।

​चिकित्सा मंत्री एम सुब्रमणियन ने कहा कि सभी कदम उठाये जा रहे है और और ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।

विपक्षी विधायक एवं पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सी विजयभास्कर के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''तीसरा लहर नहीं आएगी। तीसरी लहर आने की स्थिति में भी इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिये। तमिलनाडु इससे निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है ।''

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन इस मामले पर दैनिक आधार पर बातचीत कर रहे हैं और निर्देश देने के अलावा, वह स्थिति की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं । उन्होंने समग्र प्रयासों के तहत यहां बच्चों के अस्पताल में एक वार्ड का भी निरीक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से, जब से द्रमुक सरकार ने सत्ता संभाली है, 79,618 नये बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चाहे वह आक्सीजन प्लांट हो, सांद्रक हो, जेनरेटर हो और सिलेंडर हो, हर तरह से एक उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार सात मई को संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा