लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने नीट, मेकेदातु पर सरकार की आलोचना की, 28 जुलाई को करेगी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:31 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जुलाई तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रमुक ने द्रमुक सरकार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा निरस्त करने और मेकेदातु बांध के निर्माण को रोकने के लिए कदम उठाने समेत उसके चुनावी वादों की याद दिलाने के लिए 28 जुलाई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की शुक्रवार को घोषणा की।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता के. पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम ने एक बयान में कहा, ‘‘द्रमुक ने वादा किया कि वे अकेले नीट को रद्द कराने का फॉर्मूला जानते हैं। परीक्षा को रद्द कराने का वादा करने के बाद फिर छात्रों को इसकी तैयारी करने के लिए कहना एक बड़ा ‘धोखा’ है।’’

अन्नाद्रमुक ने आरोप लगाया कि आवश्यक सामान और निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए हैं क्योंकि द्रमुक सरकार ‘‘अर्थशास्त्र नहीं समझती और लोगों के दुखों से अनजान है।’’ पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती, रसोई गैस सिलेंडरों के लिए 100 रुपये की सब्सिडी और किसानों को आश्वासन देने जैसे द्रमुक के कई वादों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार को सर्तक रहना चाहिए और ‘‘कम से कम अब तो’’ दृढ़ता से काम करना चाहिए जब कर्नाटक सरकार मेकेदातु पर एक बांध बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह बांध बन गया तो तमिलनाडु को कावेरी नदी का एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगा।

अन्नाद्रमुक ने मांग की कि द्रमुक सरकार बांध के प्रस्तावित निर्माण को रोकने के लिए कार्रवाई करें क्योंकि यह बांध ‘‘बहुत बड़ा खतरा और अन्याय’’ है।

उसने कहा कि इन सभी मुद्दों की ओर राज्य सरकार का ध्यान दिलाने के लिए 28 जुलाई को कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता अपने आवास के सामने भी प्रदर्शन कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे