लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने ‘लैंगिक रूढ़िवादिता’ को लेकर सीबीएसई की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 13:35 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रमुक ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में विवादित सवाल पर मंगलवार को नाराजगी जताते हुए इस लैंगिक रूढ़िवादिता करार दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल अन्ना द्रमुक के संयोजक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि सीबीएसई यह सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न पत्र बनाने वाले लोगों को सलाह देने के बाध्य है कि प्रश्न पत्र में सामग्री समाज विरोधी न हो जबकि विवादित और ‘हिंसा भड़का सकने’’ वाली सामग्री से बचा जा सकता है।

पनीरसेल्वम ने यहां पार्टी के एक बयान में कहा, ‘‘सीबीएसई की यह देखने की भी जिम्मेदारी है कि क्या प्रश्नपत्र इसके अनुसार बनाया गया है।’’

गौरतलब है कि शनिवार को आयोजित 10वीं की परीक्षा में प्रश्नपत्र में ‘‘महिलाओं की मुक्ति ने बच्चों पर माता-पिता के अधिकार को समाप्त कर दिया’’ और ‘‘अपने पति के तौर-तरीके को स्वीकार करके ही कोई मां अपने से छोटों से सम्मान पा सकती है’’' जैसे वाक्यों का इस्तेमाल किया गया था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘मैं सीबीएसई से इस मामले की व्यापक जांच कराने, गलती करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं कि ऐसी चीजें दोबारा न हो।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित बिन्दुओं से छात्रों के बीच ‘‘भ्रम और भेदभाव’’ पैदा होताा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा