लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक की सहयोगी भाजपा ने तमिलनाडु में विधानपरिषद बहाल करने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:45 IST

Open in App

चेन्नई, 22 मार्च भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में सोमवार को वादा किया कि यदि उसका गठबंधन राज्य की सत्ता में आता है, तो विधानपरिषद को बहाल कर दिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

गौरतलब है कि दशकों पहले राज्य विधानमंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) को खत्म कर दिया गया था । उस समय अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन मुख्यमंत्री थे।

राज्य में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यहां अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें कहा गया है, ‘‘विधानमंडल के उच्च सदन को बहाल किया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विधायी प्रक्रिया में चर्चा कर सकें और भाग ले सकें। ’’

द्रमुक ने 2010 में सत्ता में रहने के दौरान विधान परिषद बहाल करने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई।

द्रमुक ने भी अपने चुनाव घोषणापत्र में उच्च सदन को बहाल करने का वादा किया है।

भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि 12 लाख एकड़ पंचमी भूमि अनुसूचित जाति को सौंपी जाएगी।

यह भूमि ब्रिटिश शासन काल में मूल रूप से दलितों के रहन सहन को बेहतर करने के लिए उन्हें दी गई थी। हालांकि, समय गुजरने के साथ इस पर अन्य लोगों का कब्जा होते चला गया।

घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री

वी के सिंह, प्रदेश भाजपा प्रमुख एल मुरूगन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

भाजपा ने हिंदू मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने का भी वादा करते हुए कहा, ‘‘ मंदिरों का प्रशासन हिंदू विद्वानों एवं संतों के एक अलग बोर्ड को सौंपा जाएगा।’’

दशकों से तमिलनाडु में संघ परिवार के संगठन पहले तो हिूंदी मुन्नानी और फिर भाजपा 30,000 से अधिक मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त किये जाने तथा संतों एवं श्रद्धालुओं के एक बोर्ड को सौंपने की मांग करती आ रही है।

पार्टी ने रोजगार के 50 लाख नये अवसर सृजित करने और 18 से 23 वर्ष आयु समूह की महिलाओं को मुफ्त दोपहिया वाहन लाइसेंस देने का भी वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया