लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर तमिलनाडु में एमबीबीएस सीटें बढ़ाने का श्रेय लेने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:50 IST

Open in App

चेन्नई, 12 दिसंबर तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने राज्य सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए अपने शासनकाल में हासिल की गयी ‘उपलब्धियां’ गिनायीं एवं वर्तमान द्रमुक सरकार को ‘उन्हें ’ अपनी उपलब्धियां बताने को लेकर निशाना बनाया।

शीर्ष अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीससेल्वम ने कहा कि 2011-21 के अन्नाद्रमुक शासन के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र में 3000 और एमबीबीएस सीटें जोड़ी गयीं जिनमें 1650 सीटें 11 नये मेडिकल कॉलेजों से थीं और उसके लिए 2019 में केंद्र सरकार से मंजूरी ली गयी।

अन्नाद्रमुक के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छह अन्य मेडिकल कॉलेज स्थापित कर 700 सीटें जोड़ी गयीं जबकि वर्तमान सरकारी संस्थानों में 650 और मेडिकल सीटें सृजित की गयी जिससे सरकारी क्षेत्र में इन सीटों की उपलब्धता 3000 और बढ़ गयी।

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह तथ्यात्मक स्थिति है लेकिन द्रमुक सरकार ऐसी प्रगति को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा उठाये गये कदमों के मद्देनजर उपलब्धि के रूप में ‘प्रचारित’ कर रही है जो निंदनीय है।

उन्होंने तमिलनाडु में एमबीबीएस सीटों की उपलब्धता पर एक दैनिक अखबार में छपी खबर का हवाला दिया। इस खबर में सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र में 5125 और निजी क्षेत्रों की सीटों को मिलाकर राज्य में एमबीबीएस की कुल 10375 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू