लाइव न्यूज़ :

अहमदनगर अस्पताल के कर्मी पहले 10 मिनट में लोगों की जान बचा सकते थे: पुलिस

By भाषा | Updated: November 12, 2021 01:08 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 11 नवंबर महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि अहमदनगर सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में कर्मियों ने आग लगते ही मरीजों को बचाने की कोशिश की होती, तो कई और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल में छह नवंबर को लगी आग में आईसीयू वार्ड में भर्ती कोविड-19 के 11 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य को समय पर बचा लिया गया था। इस मामले में कथित लापरवाही को लेकर एक चिकित्सक और तीन नर्स को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, ‘‘सभी तीन नर्स ने हमें बताया था कि आग लगने के दौरान वे आईसीयू में थीं, लेकिन जांच में पाया गया कि वे बाहर थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में थोड़ा धुआं था, वे मदद के लिए या अपनी जान बचाने के लिए भाग गईं।’’

पाटिल ने कहा, ‘‘उन पहले 10 मिनट में वे कम से कम चार से छह मरीजों की जान बचा सकती थीं।’’

उन्होंने कहा कि नर्सों ने दावा किया कि वे धुएं के कारण कुछ नहीं कर सकती थीं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में मरीजों के रिश्तेदारों को आईसीयू में भर्ती लोगों को बचाने के लिए अंदर जाते देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर