लाइव न्यूज़ :

अहमदनगर अग्निकांड: हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच समिति गठित

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:28 IST

Open in App

पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत होने के मामले में हादसे का कारण पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित की गई है। केंद्रीय मंत्री भारती पवार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पवार ने दोपहर में अस्पताल का दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित 17 मरीज आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आग लगने के बाद इन मरीजों को वहां से हटाया गया। हालांकि उनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई। मुझे इसका दुख है। मैंने छह मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की है। इन मरीजों का उपचार चल रहा है। एक जांच समिति बनाई गई है। समिति के रिपोर्ट देने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।’’

एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि केंद्र सरकार अस्पतालों को दमकल सुरक्षा ऑडिट के लिए नियमित रूप से निर्देश भेजती है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हमें रिपोर्ट का इंतजार है। उनके मुताबिक दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos