लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: जगन्नाथ मंदिर परिसर के भीतर ही निकाली जाएगी रथ यात्रा

By भाषा | Updated: June 22, 2020 05:14 IST

भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी, महंत दिलीप दासजी महाराज ने रविवार को कहा कि 143वीं रथ यात्रा उसके सामान्य मार्ग पर नहीं निकाली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते इसी महीने 8 जून को धार्मिक स्थल खोले गए हैं जबकि भीड़ की इजाजत नहीं हैभारत में कोरोना वायरस के लगातार केस बढ़ रह रहे हैं, ऐसे में सभी सरकारें सतर्कता से काम कर रही हैं

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जुलूस निकालने पर गुजरात हाईकोर्ट की रोक के बाद मंदिर के अधिकारियों ने मंदिर परिसर के भीतर ही भगवान की रथयात्रा निकालने का फैसला किया है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के खतरा के मद्देनजर गुजरात उच्च न्यायालय ने शनिवार शाम को 23 जून को निकाली जाने वाली रथ यात्रा पर रोक लगाने का आदेश दिया। मुख्य पुजारी ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर, 143वीं रथयात्रा को छोटे स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बड़े पैमाने पर रथयात्राा न निकालकर केवल मंदिर परिसर के भीतर ही निकाली जाएगी और और सभी अनुष्ठान विधिपूर्वक किए जाएंगे।’’ 

जगन्नाथ रथयात्रा निकालने के अनुरोध पर अनुकूल कदम उठाए जाएंगे : ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि वह श्रद्धालुओं के एकत्रित हुए बगैर जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने के गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब के अनुरोध पर कानूनी रूप से ''अनुकूल कदम'' उठाएगी। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के चलते इस साल यात्रा पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा वार्षिक रथ यात्रा पर गुरुवार को रोक लगाने के बाद राज्य सरकार इस मामले में दखल देने के लिये विभिन्न वर्गों के दबाव का सामना कर ही रही है। ओडिशा के कानून विभाग ने एक बयान में कहा, ''जब माननीय सुप्रीम कोर्ट में 2020 की रिट याचिका संख्या 571 सुनवाई के लिये आएगी तो राज्य सरकार गजपति महाराज के अनुरोध पर कानूनी रूप से अनुकूल कदम उठाएगी।''

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया