लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नर्स पर बच्ची का अंगूठा काटने का आरोप, चिकित्सा अधिकारी ने कहा- गलती से जख्मी हुआ, टांके लगाकर जोड़ दिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 6, 2019 18:51 IST

बच्ची की मां फरहाना बानो ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये अंगूठा जोड़ तो दिया लेकिन उसके सही होने की गारंटी नहीं ली।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद के अस्पताल की एक नर्स पर पांच महीने की बच्ची का अंगूठा काटने का आरोप लगा है।चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गलती से अंगूठे का एक सिरा जख्मी हो गया, टांके लगा दिए गए हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में एक नर्स पर अस्पताल में भर्ती पांच साल की एक बच्ची का अंगूठा काटने का आरोप लगा है। घटना शहर के वाडीलाल साराभाई अस्पताल की है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि नर्स ने उनकी बच्ची का अंगूठा काट दिया। मामले लेकर हंगामा देख रेजिडेंट मेडिकल अधिकारी ने नर्स का बचाव किया है। आरएमओ डॉक्टर जितेंद्र परमार ने समाचार एजेंसी को बताया, ''उसे (बच्ची को) निमोनिया हो गया था, जब नर्स बैंडेज हटा रही थी, गलती से अंगूठे का एक हिस्सा जख्मी हो गया।''

डॉक्टर जितेंद्र परमार ने आगे बताया कि बच्ची के अंगूठे का एक सिरा जख्मी हो गया था और फौरन प्लास्टिक सर्जन ने टांके लगा दिए थे। डॉक्टर परमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची की मां फरहाना बानो ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये अंगूठा जोड़ तो दिया लेकिन उसके सही होने की गारंटी नहीं ली।

बानों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनसे बच्ची को किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर इलाज कराने की बात कही। इस बार बच्ची की मां बानो ने अपनी माली हालत का हवाला दिया और बताया कि पति-पत्नी पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं इसलिए बड़े अस्पताल में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में पुलिस ने अस्पताल के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं