लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद नगर निगम ने कोरोना टीका के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 दिसंबर अहमदाबाद नगर निगम ने प्राथमिकता समूहों के लोगों के वास्ते कोरोना वायरस के टीके के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, शहर में प्राथमिकता वाले समूहों के ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ अपना पंजीकरण नहीं कराया गया है, वे ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक निकाय ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों तथा 50 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

गुजरात सरकार ने पहले कहा था कि उसने 3.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पहले प्राथमिकता समूह के रूप में की है। उनमें 2.71 सरकारी डॉक्टर, नर्स, लैब सहायक और अन्य कर्मी शामिल हैं।

इस सूची में निजी अस्पतालों के डॉक्टर और अन्य कर्मी भी शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि पुलिस, होमगार्ड और कोविड-19 के इलाज और सेवाओं में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य लोगों को दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह