लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद नगर निगम ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए खाद्य तेल के पैकेट, फोन दिए

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रॉ योजना की पेशकश कर रहा है और पुरस्कार के रूप में फोन, खाद्य तेल का एक लीटर का पैकेट तथा मोबाइल दे रहा है।

एएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि यहां कुछ झुग्गी बस्तियों में टीके को लेकर झिझक देखी गई है और इस कदम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के 10,000 पैकेट उन लोगों को वितरित किए गए, जिन्हें शनिवार को टीके की खुराक मिली। उन्होंने कहा कि रविवार को वितरित किए गए पैकेट की संख्या 20,000 तक पहुंच गई, जबकि 25 लोगों ने लकी ड्रॉ के तहत अब तक 10,000 रुपये के मोबाइल फोन भी जीते हैं।

एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘शत-प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक सुनिश्चित करने के लिए नौ अक्टूबर से वृहद कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा चिह्नित स्लम क्षेत्रों में लाभार्थियों को खाद्य तेल के एक लीटर के पैकेट की पेशकश की गई। सीएसआर (कॉरपोरेट का सामाजिक दायित्व) गतिविधि के तहत ‘युवा अनस्टॉपेबल’ संगठन की मदद से यह सामग्री बांटी गई।’’

एएमसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि शहर के लगभग 98 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल गई है। शहर में अब तक 68,32,514 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें 45,46,745 लोगों को पहली खुराक मिली है, और 22,85,769 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?