लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद नगर निगम ने खरीदे ऑक्सीजन के एक हजार सिलेंडर

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:06 IST

Open in App

अहमदाबाद,19 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर अहमदाबाद नगर निगम ने कच्छ जिले से ऑक्सीजन के 1000 सिलेंडर खरीदे हैं,ताकि शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सके।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) से औद्योगिक इस्तेमाल वाले ऑक्सीजन को चिकित्सकीय इस्तेमाल के लिए देने की अपील की है।

एएमसी के कोरोना वायरस से संबंधित अभियान को देख रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा,‘‘ हमने रात में कच्छ से ऑक्सीजन के एक हजार सिलेंडर खरीदे हैं। हम इन सिलेंडरों का इस्तेमाल निगम के अस्पतालों में पृथक-वास वार्ड वाले बिस्तरों को ऑक्सीजन आपूर्ति वाले बिस्तरों में तब्दील करने में करेंगे।’’

गुप्ता ने कहा कि अगले दो दिन में 500 बिस्तरों को ऑक्सीजन बेड में तब्दील किया जाएगा। निगम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जीपीसीबी के सहयोग से एएमसी को औद्योगिक इस्तेमाल वाले करीब 1500 ऑक्सीजन सिलेंडर को चिकित्सकीय इस्तेमाल के लिए प्राप्त करने में सफलता मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो