लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद अपराध शाखा ने मुंबई के निकट उप्र के एक वांछित अपराधी को पकड़ा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 सितंबर गुजरात में अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा के कर्मियों ने उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुभाष सिंह ठाकुर गिरोह के एक सदस्य और कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सिंह 12 सालों से फरार था।

अपराध शाखा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सिंह के मौजूदा ठिकाने के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद अहमदाबाद अपराध शाखा के कर्मी मुंबई के निकटवर्ती जिले पालघर के वसई इलाके में करीब एक महीने तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखते रहे। इसमें बताया गया कि पुलिसकर्मी तीन पालियों में आवासीय सोसाइटी में चौकीदार और सफाईकर्मी के तौर पर काम कर उसपर नजर रखते थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक 37 वर्षीय सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और बुधवार को उसे अहमदाबाद लाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सिंह उत्तर प्रदेश का “मोस्ट वांटेड” अपराधी है, जिस पर 50,000 रुपये का इनाम है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला सिंह 2009 में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रहा था।

उस पर करीब 20 मामले दर्ज हैं जिनमें से 15 उत्तर प्रदेश में और तीन गुजरात में हैं। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य आरोपों में मामले दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू