लाइव न्यूज़ :

ब्लू टिक विवाद के बाद अहमद पटेल की पुत्री ने पिता का ट्विटर अकाउंट ‘मेमोरियल’ में बदला

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई शीर्ष पदाधिकारियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाए जाने से संबंधित विवाद की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की पुत्री ने शनिवार को इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपने पिता के अकाउंट को ‘मेमोरियल’ अकाउंट में तब्दील कर दिया।

दरअसल, नायडू और आरएसएस नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए जाने के बाद छिड़ी बहस के क्रम में कई यूजर्स ने पटेल की मृत्यु के कई महीनों बाद भी उनके अकाउंट पर ब्लू टिक होने को लेकर सवाल उठाने का प्रयास किया।

पटेल की पुत्री मुमताज पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भ्रामक जानकारी और दुखद टिप्प्णियां देखने के बाद मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि अहमद पटेल के निधन के बाद उनकी पुत्री होने के नाते मैंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अकाउंट लॉग इन किया था।’’

यह ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही मुमताज ने अपने पिता के ट्विटर अकाउंट को ‘मेमोरियल’ में तब्दील कर दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 नवंबर को पटेल का निधन हो गया था।

ट्विटर की नीति के अनुसार, यदि किसी यूजर्स की मृत्यु हो जाती है तो उसके निकट संबंधी उसकी याद में उसके अकाउंट को ‘मेमोरियल’ के तौर पर संचालित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग