लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: अहमद पटेल ने व्हिप जारी करने में हाथ होने से किया इंकार

By भाषा | Updated: June 21, 2019 22:53 IST

गुजरात कांग्रेस विधायकों की 25 जुलाई 2017 की बैठक के संदर्भ में जैन ने पटेल से पूछा कि क्या उन्हें पता था कि कुछ विधायक उनके खिलाफ वोट कर सकते हैं। पटेल ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं ने बैठक के बाद संभावना के बारे में बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल से भाजपा नेता बलवंतसिंह राजपूत के वकील ने लगातार दूसरे दिन जिरह की। अहमद पटेल ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं ने बैठक के बाद संभावना के बारे में बताया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात उच्च न्यायालय में शुक्रवार को इस बात से इंकार किया कि उन्होंने 2017 राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों को डराने के लिए अपनी पार्टी से व्हिप जारी करवाया था। पटेल से भाजपा नेता बलवंतसिंह राजपूत के वकील ने लगातार दूसरे दिन जिरह की।

राजपूत ने पटेल के निर्वाचन को चुनौती दी है। निजी वकील के तौर पर राजपूत की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा जारी व्हिप एक तरह से पार्टी विधायकों के लिए धमकी थी।

गुजरात कांग्रेस विधायकों की 25 जुलाई 2017 की बैठक के संदर्भ में जैन ने पटेल से पूछा कि क्या उन्हें पता था कि कुछ विधायक उनके खिलाफ वोट कर सकते हैं। पटेल ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं ने बैठक के बाद संभावना के बारे में बताया था।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि उनके बैठक स्थल पर पहुंचने से पहले विधायकों से उनके लिए वोट डालने के लिए कहने वाला व्हिप विधायक दल के नेता मोहनसिंह राठवा ने जारी किया था। जब जैन ने उनसे पूछा कि क्या आपको पता है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर विधायक को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता, पटेल ने जवाब दिया, ‘‘मुझे कोई जानकारी नहीं।’’

राजपूत ने आठ अगस्त 2017 को गुजरात से राज्यसभा चुनाव में पटेल से हारने के बाद चुनाव याचिका दायर की थी। उन्होंने पटेल पर विधायकों को रिश्वत देने का भी आरोप लगाया था। 

टॅग्स :कांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल