लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल और गडकरी की मुलाकात ने चर्चाओं का बाजार किया गरम

By शीलेष शर्मा | Updated: November 7, 2019 12:54 IST

अहमद पटेल ने लोकमत को बताया कि उनकी मुलाकात पहले से तय थी क्योंकि भरूच में उनके मंत्रालय से जुड़े मामलों को लेकर दोनों के बीच पत्राचार हुआ था उसी क्रम में वे अपनी समस्याओं को लेकर गडकरी से मिलने गये थे.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अहमद पटेल और गडकरी के बीच जिस समय यह मुलाकात हुई वह अत्यंत महत्वपूर्ण समय माना जा रहा है क्योंकि महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिव सेना में लुका-छिपी का खेल जारी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि अहमद पटेल ने इस मुलाकात के तुरंत बाद ट्विट किया कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र भरूच में बनने वाले अन्डरपास, किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से जुड़े मुद्दों  को लेकर गडकरी से मुलाकात की है तथा इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए.

अहमद पटेल ने लोकमत को बताया कि उनकी मुलाकात पहले से तय थी क्योंकि भरूच में उनके मंत्रालय से जुड़े मामलों को लेकर दोनों के बीच पत्राचार हुआ था उसी क्रम में वे अपनी समस्याओं को लेकर गडकरी से मिलने गये थे. लेकिन अहमद पटेल और गडकरी के बीच जिस समय यह मुलाकात हुई वह अत्यंत महत्वपूर्ण समय माना जा रहा है क्योंकि महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिव सेना में लुका-छिपी का खेल जारी है.

यह भी संकेत मिले है कि शिव सेना निर्वतमान मुख्यमंत्री देवेद्र फड़नवीस को फिर से मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहती.  ऐसी परिस्थिति में पटेल और गडकरी की मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है.

प्राप्त संकेतों के अनुसार दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा के दौरान भरूच से जुड़ी समस्याओं के अलावा राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा की लेकिन उसका कोई ब्यौरा ना तो गडकरी की ओर से और ना ही अहमद पटेल की ओर से सार्वजनिक किया जा रहा है जिसके कारण केवल कयासों का सिलसिला जारी है.

टॅग्स :नितिन गडकरीमहाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं