लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित होने के कुछ हफ्ते बाद अहमद पटेल आईसीयू में भर्ती

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके परिवार ने रविवार को दी। पटेल कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

पटेल (71) ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘अपने परिवार की तरफ से हम कहना चाहते हैं कि अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें आगे के उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं...हम आपसे आग्रह करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।’’

कांग्रेस के कई नेताओं ने पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘अपने दोस्त और कॉमरेड अहमद पटेल के लिए काफी चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके जल्द ठीक होने के लिए आप सभी प्रार्थना करें।’’

इससे पहले अभिषेक सिंघवी और तरुण गोगोई सहित कांग्रेस के कई नेता कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos