अहमद हसन फिर बने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष
By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:34 IST2021-01-31T18:34:41+5:302021-01-31T18:34:41+5:30

अहमद हसन फिर बने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष
लखनऊ, 31 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अहमद हसन एक बार फिर विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे।
परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने यहां बताया कि कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए अहमद हसन को 31 जनवरी, 2021 से विधान परिषद में नेता विरोधी दल मनोनीत किया है।
गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन हाल में हुए विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर निर्वाचित घोषित किये गये थे। इससे पहले भी वह उच्च सदन में विपक्ष के नेता थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।