लाइव न्यूज़ :

अहमद पटेल किए गए सुपुर्द-ए-खाक, राहुल गांधी ने तदफीन में की शिरकत

By भाषा | Updated: November 26, 2020 12:48 IST

Open in App

भरूच, 26 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अहम रणनीतिकार और संकटमोचक की तदफीन (दफन करना) में शिरकत की। पटेल का बुधवार को इंतकाल हो गया था।

पटेल की मय्यत (पार्थिक देह) को वडोदरा से पिरमण लाया गया था। इसके बाद सैकड़ों स्थानीय एवं कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पटेल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कांग्रेस नेता की मय्यत बुधवार रात वडोदरा हवाई अड्डे पहुंची थी और उसे भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में स्थित सरदार पटेल अस्पताल में रखा गया था।

गांधी बृहस्पतिवार को सूरत हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क के रास्ते से पिरमण गए जहां उन्होंने दिवंगत सांसद के परिवार को दिलासा दिया।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पटेल की इच्छा के मुताबिक, उन्हें उनके माता-पिता की कब्र के बराबर में दफनाया गया है।

पटेल की तदफीन में गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला समेत अन्य ने शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव