लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे मेगा रोड शो, पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों को देंगे सीधा संदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2025 16:06 IST

पीएम के आगमन को लेकर पूरे रास्ते में कुल 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 नवंबर को पटना में 2.8 किलोमीटर का मेगा रोड शो करेंगे। भाजपा इस कार्यक्रम को चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। पीएम मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा। यह रोड शो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन तक पहुंचेगा। संभावना है कि शाम 5 बजे से यह रोड शो शुरू होगा। पीएम के आगमन को लेकर पूरे रास्ते में कुल 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोड शो में लाखों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और जिला इकाइयों को दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रोड शो पटना की सियासत में नया माहौल बनाएगा। इस रोड शो की मुख्य जिम्मेदारी पटना जिला इकाई को दी गई है। वहीं, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी प्रदेश नेतृत्व कर रहा है। पटना में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पीएम मोदी के कटआउट लगाए गए हैं। फूलों की सजावट और लाइटिंग से रोड शो वाले रूट को सजाया गया है। 

पीएम मोदी का रोड शो सिर्फ जनसंपर्क अभियान नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा संदेश देंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार होने वाले इस रोड शो के माध्यम से भाजपा के लिए मिशन बिहार की शुरुआत मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर बेली रोड होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचा था। 

पीएम मोदी ने 29 मई को पटना में 72 मिनट का रोड शो किया था। उस दौरान रोड शो से पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन व बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। शाम 6:45 बजे भाजपा कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने पटना में 72 मिनट का 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO