लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने स्थानीय लोगों के भूमि अधिकारों के लिए कानून का वादा किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:10 IST

Open in App

पणजी, पांच दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि उनकी पार्टी यदि गोवा में सरकार में आती है तो स्थानीय लोगों के भूमि अधिकारों के संरक्षण के लिए कानून लाएगी।

चिदंबरम ने वालपोई विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कानूनी तरीकों से राज्य में लौह अयस्क का खनन पुन: शुरू करेगी। वालपोई से इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विश्वजीत राणे विधायक हैं जो गोवा के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

चिदंबरम अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक हैं।

उन्होंने भूमि अधिकारों के लिए स्थानीय लोगों, विशेष रूप से आदिवासियों के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं देशभर में भूमि कानूनों को जानता हूं। गोवा में कानून बनाने की गुंजाइश है।’’

चिदंबरम ने कहा कांग्रेस जमीन के संदर्भ में काश्तकारों को संरक्षण प्रदान करने के लिए कानून बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसे काश्तकारी अधिकार संरक्षण अधिनियम कहा जाता है। काश्तकार जमीन पर पैदावार कर सकता है और उसके बाद, उसका परिवार खेती करता रह सकता है। भारत में ऐसा कानून है। गोवा में इस तरह का कानून लागू किया जाएगा।’’

गोवा में खनन एक समय राजस्व का प्रमुख स्रोत होता था और 2018 में उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद से यह रुका हुआ है। चिदंबरम ने इस विषय पर कहा कि खनन बहाल करने का एक कानूनी रास्ता है।

उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार बनती है तो कानूनी तरीके से खनन पुन: शुरू किया जाएगा।’’

चिदंबरम ने यह भी कहा कि वालपोई विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार का चयन पार्टी की ब्लॉक इकाई द्वारा सुझाए गए नामों में से किया जाएगा।

गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में 17 पर जीत हासिल कर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर तब भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी। इस समय कांग्रेस के गोवा में केवल चार विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू