लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड : सीबीआई ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका का विरोध किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के सिलसिले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में उनकी करीबी संलिप्तता दिखाने के लिए साक्ष्य हैं।

एजेंसी ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी को बताया कि मिशेल ने घोटाले से संबंधित कुछ अनुबंधों के अनुसार 4.2 करोड़ यूरो प्राप्त किए और दावा किया कि यदि निचली अदालत द्वारा दिन-प्रतिदिन की कार्यवाही का आदेश दिया जाता है तो मुकदमा छह महीने में समाप्त हो जाएगा।

करीब 3,600 करोड़ रुपये का यह कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है।

सीबीआई की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने कहा कि दिसंबर 2018 में दुबई से मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद जांच में काफी प्रगति हुई है।

उन्होंने तर्क दिया कि उसका यह दावा है कि दुबई शाही परिवार के एक सदस्य की वापसी के लिए उसे “क्विड प्रो क्वो” (किसी उपकार के बदले पहुंचाया गया लाभ) के रूप में भारत में प्रत्यर्पित किया गया था जो, “आपत्तिजनक” और “उसकी कल्पना की उपज” था।

सिंह ने कहा, “यह भारत सरकार को बदनाम करने का एक हास्यास्पद दावा है।”

उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में, मिशेल ने निचली अदालत के 18 जून के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे मामले में जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया गया था, यह देखते हुए कि उसे जमानत देने के लिए उपयुक्त आधार नहीं था।

निचली अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि समग्र तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की गंभीर प्रकृति, अपराध की गंभीरता और आरोपी के आचरण को देखते हुए उसे नहीं लगता कि यह जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला है।

सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में अपनी जमानत अर्जी में आरोपी ने कहा था कि जांच के लिये उसकी जरूरत नहीं है और उसने जांच में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की।

आवेदनों में कहा गया था कि आरोपी ने कभी भी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उसे आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग