लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: CBI ने मांगी क्रिश्चियन मिशेल की 4 दिन की कस्टडी, कोर्ट ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2018 15:58 IST

इससे पहले सोमवार (10 दिसंबर) को दिल्ली अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की हिरासत अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया था।

Open in App

वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले में शनिवार को सीबीआई ने गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल को दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया। इस दौरान सीबीआई ने  क्रिश्चियन मिशेल की 5 दिन के रिमांड की मांग की है। जिसके बाद कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले सोमवार (10 दिसंबर) को दिल्ली अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की हिरासत अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया था ताकि सीबीआई हिरासत में उससे पूछताछ कर सके। 

पहले दी गई पांच दिन की सीबीआई रिमांड खत्म होने पर उसे विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया था। जांच एजेंसी ने हिरासत में पूछताछ के लिये अदालत से यह कहते हुए मिशेल की नौ दिनों की रिमांड मांगी थी कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा। इस बीच मिशेल ने जमानत के लिये पूर्व में दी गई अपनी याचिका को वापस ले लिया और नए सिरे से विस्तृत जमानत याचिका दायर की। 

बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके मंगलवार देर रात भारत लाया गया। इसके बाद बुधावार को उसे दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उसे रिमांड पर रखने की कोर्ट से गुहार लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने मिशेल को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसे और पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया