लाइव न्यूज़ :

AugustaWestland: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट जाए आरोपी क्रिश्चियन मिशेल

By भाषा | Updated: April 1, 2020 19:48 IST

वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के सिलसिले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने मामले दर्ज कर रखे हैं। मिशेल ने इससे पहले कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में आने के खतरे का हवाला देते हुये उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के अधिवक्ता अल्जो के जोसेफ ने बताया कि पीठ ने याचिका की मेरिट पर कोई राय व्यक्त किये बगैर ही मिशेल से कहा कि उसे हाईकोर्ट जाना होगा।हेलीकाप्टर सौदे के सिलसिले में क्रिश्चियन मिशेल को ED ने 22 दिसंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले (AugustaWestland VVIP chopper) में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को अंतरिम जमानत के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय जाने का सुझाव दिया। क्रिश्चियन मिशेल (Christian Mitchell) ने जेल के भीतर कोरोना वायरस (Corona Virus) की दहशत का हवाला देते हुये न्यायालय से अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था। 

मिशेल ने अपनी इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी सहारा लिया था, जिसमें इस महामारी के मद्देनजर जेलों में कैदियों की भीड़ कम करने के लिये विचाराधीन कैदियों को जमानत देने पर विचार करने का निर्देश राज्य सरकारों को दिया गया था। न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिशेल की याचिका पर सुनवाई की और आरोपी से कहा कि वह इस राहत के लिये पहले हाईकोर्ट में आवेदन करे। आरोपी के अधिवक्ता अल्जो के जोसेफ ने बताया कि पीठ ने याचिका की मेरिट पर कोई राय व्यक्त किये बगैर ही मिशेल से कहा कि उसे उच्च न्यायालय जाना होगा। 

इस हेलीकाप्टर सौदे के सिलसिले में क्रिश्चियन मिशेल को प्रवर्तन निदेशालय ने 22 दिसंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के सिलसिले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने मामले दर्ज कर रखे हैं। मिशेल ने इससे पहले कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में आने के खतरे का हवाला देते हुये उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया था। इसके बाद उसने इसी राहत के लिये शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल