लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: ईडी ने कहा- क्रिश्चन मिशेल ने लिया सोनिया गांधी का नाम, 7 दिन की बढ़ाई जाए रिमांड

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 29, 2018 15:54 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि मिशेल ने यह भी जानकारी दी कि किस तरह डील से एचएएल को बाहर किया गया और उसकी जगह टाटा को लाया गया।

Open in App

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूछताछ के दौरान दिल्ली पटियाला कोर्ट में रिफरेंस के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय  के वकील ने कोर्ट में कहा है क्रिश्चन मिशेल ने श्रीमती गांधी का नाम लिया है। कोर्ट में यह भी बताया गया है क्रिश्चन मिशेल 'सन ऑफ इटैलियन लेडी' की भी बात करते हैं। कोर्ट में कहा गया है कि वो कोड वर्ड में बात करते हैं। अगस्ता-वेस्टलैंड डील के कथित क्रिश्चियन मिशेल को कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर भेजा है।

यहां तक की कोर्ट में यह भी कहा गया है कि यहां कहां-कहां मीटिंग करते थे वो पता करना है। किन-किन अधिकारियों से मिलते थे वो पता करना है। मनी ट्रेल का पता लगाना है। कोर्ट में ईडी ने सात दिन की रिमांड और बढ़ाने की बात कही गई है।ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया कि मिशेल ने यह भी बताया है कि 'सन ऑफ इटैलियन लेडी' देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि मिशेल ने यह भी जानकारी दी कि किस तरह डील से एचएएल को बाहर किया गया और उसकी जगह टाटा को लाया गया। ईडी ने कोर्ट से यह भी मांग की कि मिशेल को उसके वकील से न मिलने दिया जाए क्योंकि उसे बाहर से सिखाया जा रहा है। 

इस मौके पर उसके वकील एल्जो के. जोसेफ ने कोर्ट में इस बात को माना है कि मिशेल ने उन्हें कुछ पेपर दिए थे, लेकिन यह ईडी की गलती है कि उसने ऐसा होने दिया।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया