लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में कृषि औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:57 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हुगली जिले के सिंगूर में एक कृषि औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

बनर्जी ने घोषणा की कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के ताजपुर में भावी बंदरगाह के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी, जो 15,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश को आकर्षित करेगा और राज्य में 25,000 रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगूर में पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम द्वारा 11 एकड़ में एक कृषि औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां इच्छुक उद्योगपतियों को 10 से लेकर 40 कोटाह (भूमि नापने की इकाई) तक के प्लॉट मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा, "सिंगुर की उपजाऊ भूमि पर कृषि उद्योग हो सकता है।"

बनर्जी ने कहा कि राज्य में हासीमारा और पनागढ़ में औद्योगिक पार्क भी बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पनागढ़ में हम 800 एकड़ में औद्योगिक पार्क की स्थापना कर रहे हैं। हमने किसानों से एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं की है। यह सभी उपलब्ध भूमि पर बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल