लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र को और अधिक ऋण सुविधाएं मिलें : गहलोत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:46 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि क्षेत्र में ऋण सुविधाएं बढ़ाने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि किसान तथा कृषि देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है और उनका उत्थान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नाबार्ड की राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास में बैंकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड और सहकारी बैंकों के साथ-साथ राष्ट्रीयकृत बैंक भी कृषि तथा इससे संबंधित क्षेत्रों के लिए ऋण सुविधाओं का विस्तार करें ताकि किसानों की वित्तीय आवश्यकताएं समय पर पूरी हों और उनकी खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो।

इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड के ‘स्टेट फोकस पेपर: वर्ष 2021-22‘ का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां विषम हैं लेकिन कृषि क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लिए नाबार्ड, रिजर्व बैंक तथा अन्य बैंक कृषि में आधारभूत संरचना की प्रगति के लिए कृषि ऋण में दीर्घकालीन कृषि ऋण के अनुपात को 20 प्रतिशत बढ़ाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश का किसान कर्ज से दबा हुआ है और उसे समृद्ध बनाने के लिए ऋण सुविधाओं में विस्तार के साथ ही कर्ज माफी जैसे साहसिक फैसले लेने की जरूरत है। राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही हमने सबसे पहला निर्णय किसानों की कर्ज माफी का किया, इससे करीब 20 लाख किसान लाभान्वित हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि राष्ट्रीयकृत बैंक इसमें सहयोग करें तो और अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकता है। इस संबंध में एकमुश्त समझौता योजना बनाने के लिए हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह