मोदी के लोकतंत्र में अटूट विश्वास की वजह से कृषि कानूनों को रद्द किया गया: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:59 IST2021-11-21T22:59:07+5:302021-11-21T22:59:07+5:30

Agriculture laws revoked because of Modi's unwavering faith in democracy: BJP leader | मोदी के लोकतंत्र में अटूट विश्वास की वजह से कृषि कानूनों को रद्द किया गया: भाजपा नेता

मोदी के लोकतंत्र में अटूट विश्वास की वजह से कृषि कानूनों को रद्द किया गया: भाजपा नेता

जम्मू, 21 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र सिंह राणा ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में नरेंद्र मोदी के ‘ अटूट’ विश्वास की वजह से तीन कृषि कानूनों को वापस लिया गया है और प्रधानमंत्री "लोकतांत्रिक-राजनेता" के रूप में उभरे हैं जो "राष्ट्र को आगे रखते हैं।

मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। इन कानूनों के खिलाफ एक साल से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व विधायक राणा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “ राष्ट्र हित में और किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अपनाए गए राजनीतिक दूरंदेशी रुख पर देश को गर्व है।”

उन्होंने करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने की भी सराहना की, जिसके बाद श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब में जाकर मत्था टेक सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agriculture laws revoked because of Modi's unwavering faith in democracy: BJP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे