लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून : खट्टर के आवास की ओर बढ़ रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो दिसम्बर नए कृषि कानूनों के विरोध में चंडीगढ़ में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान अवरोधक (बैरिकेड) लांघकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। वे नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।

पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत 12 अन्य को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शाम में छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारी ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च के दौरान पंजाब के हजारों किसानों को पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस द्वारा रोके जाने और उन पर पानी की बौछार किए जाने तथा आंसू गैस छोड़ने के विरोध में खट्टर के सरकारी आवास का ‘घेराव’ करना चाहते थे।

ढिल्लों ने पत्रकारों से कहा, “ हम यहां खट्टर सरकार को जगाने आए हैं। “

समाज के सभी वर्गों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “ हम किसानों को न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे। “

चंडीगढ़ पुलिस ने खट्टर के आधिकारिक आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर लगाए अवरोधकों के पास पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें की, लेकिन कुछ कार्यकर्ता अवरोधक लांघकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंच गए और फिर उन पर भी पानी की बौछारें की गईं।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल मौके पर मौजूद थे।

खट्टर के आवास की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया था तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर के बाहर पुलिस की भारी तैनाती थी।

इससे पहले, प्रदर्शनकारी कांग्रेस के चंडीगढ़ मुख्यालय के पास जमा हुए थे।

उन्होंने वहां केन्द्र में नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की भाजपा सरकार को ‘‘किसान विरोधी’’ बताते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर लगने से एक टीवी पत्रकार घायल हो गया। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खिंचाई की।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने घटना की निंदा की।

विज ने इसे स्वतंत्र मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश बताया।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी घटना की निंदा की।

सिंह के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया, “ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ पत्रकारों पर कथित हमले की निंदा की है। उन्होंने इस पर दुख जताया है कि सत्येंद्र चौहान जख्मी हुए हैं और हिंसा के गुनाहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है। “

उल्लेखनीय है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर करीब एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों को आशंका है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

वहीं, सरकार का कहना है कि एमएसपी जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर