कृषि कानून: अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को ‘‘बड़ा धोखेबाज’’ करार दिया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:23 IST2020-12-18T20:23:19+5:302020-12-18T20:23:19+5:30

Agriculture Law: Amarinder Singh calls Kejriwal "big cheater" | कृषि कानून: अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को ‘‘बड़ा धोखेबाज’’ करार दिया

कृषि कानून: अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को ‘‘बड़ा धोखेबाज’’ करार दिया

मोहाली,18 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित दोहरे मानदंडों के लिए उनकी आलोचना की।

दिल्ली विधानसभा में कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया और आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने कानून कर प्रतियां फाडीं थीं।

सिंह ने केजरीवाल के इस कदम को ‘‘घटिया नाटक ’’ करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अब ‘‘तुच्छ राजनीति’’ कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली सरकार ने ‘‘काले कृषि कानूनों’’ में से एक को पिछले माह अधिसूचित करके उसे मंजूरी दी थी।

कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को ‘‘ बड़ा धोखेबाज’’ बताया और कहा,‘‘ यह दिखाता है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का लोगों के लिए अलग चेहरा है, जिसमें एकदम विपरीत इरादे छिपे हैं।’’

सिंह ने आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को ‘‘ पाखंडियों का समूह बताया जिनके कृषि कानूनों पर दोहरे मानदंडों ने किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में कमी उजागर कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agriculture Law: Amarinder Singh calls Kejriwal "big cheater"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे