लाइव न्यूज़ :

कृषि एकमात्र व्यवसाय जिसका संबंध ‘भारत माता’ से है : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:52 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 22 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि कृषि एकमात्र व्यवसाय है जिसका संबंध ‘भारत माता’ से है।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए ‘मजबूर’ करें जिन्हें भाजपा नीत केंद्र सरकार ने लागू किया है।

वायनाड जिले के थ्रिक्काइपट्टा से मुत्तिल के बीच छह किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया भारतीय किसानों की परेशानी देख सकती है लेकिन दिल्ली की सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ पा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास पॉप स्टार हैं जो भारतीय किसानों की स्थिति पर टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार को इसमें रुचि नहीं है। उन्हें (सरकार को) जब तक मजबूर नहीं किया जाएगा, वे तीनों कानूनों को वापस नहीं लेंगे।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन तीनों कृषि कानूनों को भारत की कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने और पूरा कारोबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो-तीन दोस्तों को देने के लिए बनाया किया गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि 40 लाख करोड़ रुपये के साथ देश का सबसे बड़ा कारोबार है और इससे करोड़ों भारतीयों जुड़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ कृषि एकमात्र व्यवसाय है जिसका संबंध ‘भारत माता ’ से है और कुछ लोग इस कारोबार पर कब्जा करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी