लाइव न्यूज़ :

किसानों की बेहतरी के लिए कृषि पाठ्यक्रम व शोध कार्य हिंदी में उपलब्ध हों: राज्यपाल मिश्र

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:24 IST

Open in App

जयपुर, 14 सितंबर राजस्थान के राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने किसानों की बेहतरी के लिए कृषि पाठ्यक्रम, अनुसंधान और शोध कार्य हिंदी में उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि कृषि तकनीक और खेती-बाड़ी से जुड़ी सामग्री हिंदी में तैयार की जाएगी, तभी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होगा और किसानों को इसका वास्तविक रूप में लाभ मिल सकेगा।

वह कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के 9वें स्थापना दिवस समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा और मृदा व जल जांच चल प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के परीक्षा हॉल का शिलान्यास भी किया।

मिश्र ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को कृषि पैदावार बढ़ाने के साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए कार्य करना चाहिए। इसके लिए खेती और संबंधित प्रसंस्करण उद्योगों से किसानों को जोड़ते हुए समन्वित खेती को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन, पशुपालन, फल एवं सब्जी उत्पादन, मछली पालन, वानिकी आदि के समन्वय से किसान उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उत्पादन बढ़ाकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने आदिवासी एवं अनुसूचित उप योजना क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कृषि, फसल भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिए जाने की भी आवश्यकता बताई ताकि युवा खेती से जुड़े रोजगार प्रारम्भ कर आत्मनिर्भर बन सकें। राज्यपाल मिश्र ने कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थियों को नियमित अंतराल पर खेतों और गांवों के दौरों पर भेजे जाने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर