लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’, किसान नेता ने कहा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:26 IST

Open in App

शाहजहांपुर(उप्र) 16 जनवरी कृषि कानून के विरोध में शाहजहांपुर में हुई महापंचायत में किसानों की नेता पूनम पंडित ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए “डेथ वारंट” करार देते हुए उनसे 26 जनवरी को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।

शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में शनिवार को किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए पूनम पंडित ने यह बातें कहीं हालांकि पुलिस के मुताबिक महापंचायत का आयोजन बिना इजाजत और निषेधाज्ञा के बीच किया गया।

किसान महापंचायत में पंडित ने कहा, “आप लोग अपने हक के लिए 26 जनवरी को दिल्ली जरूर पहुंचे”। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के “काले कानून किसानों के लिये डेथ वारंट हैं।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से किसान जगह-जगह रोके जा रहे हैं उससे तो यही लगता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी किसानों के विरोधी हैं।”

महापंचायत रोकने के लिये प्रशासन ने किसान नेताओं से संपर्क किया था।

कार्यक्रम के लिये प्रस्तावित जगह पर शनिवार को पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। इसके बाद किसान एक खाली खेत में इकट्ठे होने शुरू हो गए तथा इसी बीच किसान नेता पूनम पंडित मोटरसाइकिल के द्वारा मंच पर आ गई उन्होंने लगभग 25 मिनट तक पंचायत को संबोधित कियाl

पुलिस उपाधीक्षक पुवाया नवनीत नायक ने फोन पर 'पीटीआई भाषा' को बताया, “जिले में धारा 144 लागू है तथा किसान संगठनों ने अपने लेटर हेड पर यह भी लिख कर दिया है कि महापंचायत निरस्त कर दी गई। इस आशय का वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसके बाद महापंचायत करना उचित नहीं है तथा इस पंचायत के लिए प्रशासन से किसी भी तरह की कोई अनुमति भी नहीं ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है