लाइव न्यूज़ :

कृषि सुधारों से किसानों के जीवन में क्रांति आएगी: तोमर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 22:12 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ सितंबर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी रहने के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किये गये कृषि सुधारों से देश के किसानों के जीवन में क्रांति आएगी।

हालांकि उन्होंने वर्तमान आंदोलन एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बयानों पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि देश में सभी अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत में कोई भी कुछ भी कह सकता है। कृषि सुधारों से देश के किसानों के जीवन में क्रांति आएगी। ये कृषि सुधार कानून 30 साल के साधना एवं विमर्श के बाद लाये गये हैं।’’

मंत्री कृषि पर परामर्शदात्री समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आये थे।

जब तोमर से पूछा गया कि उन्होंने वार्ता के लिए प्रदर्शनकारी किसानों से संपर्क क्यों नहीं किया तो उन्होंने कहा, ‘‘ पहले मुझे जो कहना था, मैं कह चुका हूं और अब मैं इस विषय पर कुछ नहीं कहूंगा। ’’

कृषि क्षेत्र में निजी निवेश की तरफदारी करते हुए मंत्री ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सुधार नहीं हुआ और निजी निवेश के द्वार करीब करीब बंद हो गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार की ओर से निवेश किया जाता है लेकिन जब तक निजी निवेश एवं कठिन परिश्रम साथ नहीं आते तब तक कोई भी क्षेत्र आगे नहीं बढ़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी क्षेत्र में निजी निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, छोटे किसान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर पायेंगे और महंगी फसलों की ओर आकर्षित होंगे और वैश्विक मापदंड के अनुसार फसल उपजायेंगे। ’’

तोमर ने कहा कि सरकार 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाएगी और उन पर 6850 करोड़ रूपये लगायेगी । उन्होंने कहा, ‘‘ये एफपीओ छोटे किसानों की जिंदगी बदल देंगे, उनकी लागत घटायेंगे और मोलभाव की उनकी ताकत बढायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र