लाइव न्यूज़ :

किसानों के खिलाफ हैं कृषि कानून, लड़ाई जारी रहेगी: राहुल

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:27 IST

Open in App

करूर (तमिलनाडु), 25 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि ये ‘‘आपराधिक कानून’’ हैं और इनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने यहां एक किसान सम्मेलन में दावा किया कि इन कानूनों का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘5-6 करीबी लोगों’ को फायदा पहुंचाना है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि किसान मंडी जाकर छोटे कारोबारियों से बातचीत करने के बावजूद ‘बड़े कारपोरेट’ से बात करें।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका नतीजा यह होगा कि कृषि क्षेत्र में जिन करोड़ों किसानों मजदूरों और छोटे कारोबारियों को रोजगार मिला हुआ है वो सभी बेरोजगार हो जाएंगे।’’

राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी 5-6 लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे करोड़ों किसानों का हित प्रभावित हो रहा है।’’

दिल्ली के निकट प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इन किसानों को आतंकवादी कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन कानूनों को रोक रहे हैं और किसानों के हितों की रक्षा कर रहे हैं। ये किसानों के खिलाफ आपराधिक कानून हैं...वे एक विफल मॉडल को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की बुनियाद-मजदूरों, कामगारों, किसानों और मछुआरों पर हमले कर रही है।

उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा।

इससे पहले, रोडशो में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री एक भाषा, एक संस्कृति और एक इतिहास की बात करते हैं तो वह किसका अपमान कर रहे हैं। एक भाषा, एक संस्कृति और एक इतिहास का मतलब क्या है।’’

प्रधानमंत्री मोदी पर तमिलनाडु सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसियां क्यों नहीं कर रही हैं?

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अन्नाद्रमुक को सत्ता से बाहर करने जा रही है और नयी सरकार बनने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग