लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून किसानों के हित में, गलतफहमी दूर की जाएंगी : नीतीश

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:13 IST

Open in App

पटना, आठ फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र के नए कृषि कानून को किसानों के हित में बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सबकुछ स्पष्ट करना चाह रही है, हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि आंदोलन कर रहे किसानों को सारी बातें स्पष्ट हो जायेंगी।

पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) परिसर में भूमि पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर पीएमसीएच की पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों द्वारा एमएसपी के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘किसानों से बातचीत चल रही है। प्रारंभ से यह बताया जा रहा है कि कभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त नहीं होगा बल्कि किसानों को यह आजादी होगी कि वे जहां चाहें अपना अनाज बेच सकते हैं। यह किसानों के हित में है।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों के किसानों को पहले से चली आ रही परंपरा के कारण भ्रम है।

नीतीश ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कभी भी किसानों के हित के खिलाफ कोई काम नहीं होगा। हमने बिहार में वर्ष 2006 में ही न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को खत्म कर दिया था। हमने बिहार के किसानों को आजादी दी। इसके बाद हमलोगों ने अनाज की खरीद पर काम किया। अभी सरकार बड़े पैमाने पर अनाज खरीद रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शुरु से ही किसानों के हित में काम करते रहे हैं। कभी किसी को कष्ट नहीं हो इस पर ध्यान देते रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों को सबकुछ बताना/समझाना चाह रही है। हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि आंदोलन कर रहे किसानों को सारी बातें स्पष्ट हो जायेंगी। मुझे भरोसा है कि बातचीत के बाद वे लोग संतुष्ट होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है