लाइव न्यूज़ :

केरल में कृषि पर्यटन नेटवर्क की शुरुआत की गई

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:16 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर केरल के पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने कृषि से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से कृषि गतिविधियों को पर्यटन से जोड़ने के लिए मंगलवार को केरल कृषि पर्यटन नेटवर्क की शुरुआत की। यह पहल, राज्य की दुनिया भर में सराही गई ‘रिस्पांसिबल टूरिज्म’ परियोजना के तहत की गई है।

मंत्री ने कृषि पर्यटन को मजबूत बनाने के वास्ते प्रशिक्षित लोग तैयार करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केरल पर्यटन विभाग राज्य भर में स्थानीय निकायों के साथ मिलकर अगले पांच साल में 500 नए स्थलों की पहचान करेगा।

उन्होंने कहा कि ‘रिस्पांसिबल टूरिज्म’ अभियान इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। केरल पर्यटन विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने कहा, “केरल की पर्यटन परियोजनाएं स्थानीय लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए हैं। पर्यटन विभाग पूरे राज्य में पर्यटन की संभावना पर काम कर रहा है। स्थानीय स्तर पर नागरिकों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का वहन करने से कई देशों में पर्यटन को सफलता मिली है। हर क्षेत्र के नागरिक को अपने क्षेत्र पर गर्व होना चाहिए और उसकी सफाई तथा स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।”

रियास ने कहा कि कृषि पर्यटन नेटवर्क स्थापित करने में केरल की विशेष कृषि परंपराओं का ध्यान रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे