लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने के लिये करार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:03 IST

Open in App

जयपुर, 13 अगस्त अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास निगम (आईएसडीसी) और जयपुर के जेईसीआरसी विश्वविद्यालय ने स्नातक ओर स्नात्तकोत्तर कार्यक्रमों के लिये एक अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है।

जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अर्पित अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र की स्थापना छात्रों को ऐसे वैश्विक अकादमिक विषयों की सम्पूर्ण जानकारी देने और उनसे परिचित कराने के लिए की गई है जो उन्हें दूसरों से अलग खड़ा करेंगे और उनमें नेतृत्व की विशेषताएं विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर नेतृत्वकर्ता बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि केन्द्र के माध्यम से छात्र उद्योगों से सीधे तौर पर जुडे़ हुए प्रैक्टिकल और एकीकृत पाठ्यक्रमों से जुड़ सकेंगे और इस तरह उन्हें ऐसी वैश्विक योग्यता मिलेगी जो उन्हें आगे शिक्षा और रोजगार प्राप्त करने में सहायता करेगी। उन्होंने बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर हाल ही में किये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र