लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदियों से जोड़ने के लिए करार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:40 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मार्च विश्व जल दिवस पर ‘‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन'’ की शुरुआत के मौके पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने केन-बेतवा नदियों से जोड़ने के लिए करार किया है। इस समझौते से उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पांच जिलों में कुल 2.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावात ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदियों से जोड़ने के लिए करार पत्र पर हस्ताक्षर किये।

सरकारी बयान के अनुसार, आज विश्व जल दिवस के अवसर पर किया गया यह त्रिस्तरीय समझौता अत्यन्त महत्वपूर्ण है और यह पूरे बुन्देलखण्ड के सुनहरे भविष्य की भाग्य रेखा साबित होगा। इस परियोजना से जहां बेहतर जल प्रबंधन संभव हो सकेगा, वहीं बुन्देलखण्ड के लोगों को जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।

बयान में यह दावा किया गया है कि इस समझौते से उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर एवं हमीरपुर जिलों में कुल 2.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध एवं सुदृढ़ की जाएगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश के झांसी, महोबा, ललितपुर एवं हमीरपुर जिले में पेयजल के लिए 21 लाख जनसंख्या को 6.7 करोड़ क्यूबिक मीटर जल उपलब्ध कराया जाएगा।

इस परियोजना के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में केन नदी पर दौधन बांध बनाया जाएगा, जिससे 221 किलोमीटर लम्बा लिंक चैनल निकाला जाएगा जो कि झांसी के निकट बरुआ में बेतवा नदी को जल उपलब्ध कराएगा।

सरकारी बयान के मुताबिक परियोजना के अन्तर्गत महोबा जिले में लगभग 37,564 हेक्टेयर, ललितपुर में लगभग 3,533 हेक्टेयर, झांसी में लगभग 17,488 हेक्टेयर, हमीरपुर में 26,900 हेक्टेयर एवं बांदा में लगभग 1,92,479 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा झांसी में लगभग 14.66 मिलियन क्यूबिक मीटर, ललितपुर में लगभग 31.98 मिलियन क्यूबिक मीटर, हमीरपुर में 2.79 मिलियन क्यूबिक मीटर एवं महोबा में लगभग 20.13 मिलियन क्यूबिक मीटर जल पेयजल हेतु उपलब्ध कराया जायेगा।

हमीरपुर जिले में स्थित मौदहा बांध को बेतवा लिंक नहर से जोड़कर बांध को भरने की सुनिश्चित व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा केन-बेतवा लिंक नहर पर उत्तर प्रदेश की आवश्यकतानुसार आउटलेट प्रदान करते हुए महोबा, हमीरपुर एवं झांसी जिलों में वर्षाकाल में जल उपलब्ध कराते हुए इन जिलों में पूर्व में बने बांध, जो विगत कई वर्षो से भरे नहीं जा सके हैं, को भी जल उपलब्ध कराया जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्देलखण्ड के सर्वांगीण विकास में स्वर्णिम अध्याय साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी