लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- रणनीतिक भागीदारी परिषद् पर समझौते से भारत-सऊदी संबंध होंगे और मजबूत

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। प्र

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब की यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि रणनीतिक भागीदारी परिषद् की स्थापना से दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के आमंत्रण पर तृतीय ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ के पूर्ण सत्र में शामिल होने सोमवार रात रियाद रवाना हो गए।

सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि रणनीतिक भागीदारी परिषद् की स्थापना से दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के आमंत्रण पर तृतीय ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ के पूर्ण सत्र में शामिल होने सोमवार रात रियाद रवाना हो गए।

मोदी अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘‘मैं सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भी मिलूंगा और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ तथा मित्रवत् संबंध रहे हैं। सऊदी अरब भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सबसे बड़े और भरोसेमंद आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है।

मोदी ने याद किया कि सऊदी अरब के युवराज ने फरवरी 2019 में अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारत में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क, द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान, रणनीतिक भागीदारी परिषद् की स्थापना भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत कर नए स्तर पर ले जाएगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट फोरम’ में अपनी भागीदारी को लेकर आशान्वित हैं जहां वह 2024 तक देश के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश अवसरों पर बात करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया